This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Showing posts with label Thinking. Show all posts
Showing posts with label Thinking. Show all posts

एक नयी शुरुआत – Rules of Success

    एक नयी शुरुआत – Rules of Success

new beginning

दोस्तों जीवन (Life) में हमारे पास अपने लिए मात्र 3500 दिन (9 वर्ष व 6 महीने) ही होते है !
वर्ल्ड बैंक ने एक इन्सान की औसत आयु 78 वर्ष मानकर यह आकलन किया है जिसके अनुसार हमारे पास अपने लिए मात्र 9 वर्ष व 6 महीने ही होते है| इस आकलन के अनुसार औसतन 29 वर्ष सोने में, 3-4 वर्ष शिक्षा में, 10-12 वर्ष रोजगार में, 9-10 वर्ष मनोरंजन में, 15-18 वर्ष­ अन्य रोजमरा के कामों में जैसे खाना पीना, यात्रा, नित्य कर्म, घर के काम इत्यादि में खर्च हो जाते है| इस तरह हमारे पास अपने सपनों (Dreams) को पूरा करने व कुछ कर दिखाने के लिए मात्र 3500 दिन अथवा 84,000 घंटे ही होते है|
“संसार की सबसे मूल्यवान वस्तु समय ही है”
लेकिन वर्तमान में ज्यादातर लोग निराशामय जिंदगी (Life) जी रहे है और वे इंतजार कर रहे होते है कि उनके जीवन में कोई चमत्कार होगा, जो उनकी निराशामय जिंदगी को बदल देगा| दोस्तों वह चमत्कार आज व अभी से शुरू होगा और उस चमत्कार को करने वाले व्यक्ति आप ही है, क्योंकि उस चमत्कार को आप के अलावा कोई दूसरा व्यक्ति नहीं कर सकता|
इस शुरुआत के लिए हमें अपनी सोच व मान्यताओ (beliefs) को बदलना होगा, क्योंकि
“हमारे साथ वही होता है जो हम मानते है|”
Friends, वैज्ञानिकों के अनुसार भौंरे (Bumblebee) का शरीर बहुत भारी होता है, इसलिए विज्ञान के नियमो के अनुसार वह उड़ नहीं सकता| लेकिन भौंरे को इस बात का पता नहीं होता एंव वह यह मानता है की वह उड़ सकता है इसलिए वह उड़ पाता है|
सबसे पहले हमें इस गलत धारणा (Wrong Belief) को बदलना होगा कि हमारे साथ वही होता है जो भाग्य (Bhagya) में लिखा होता है| क्योंकि ऐसा होता तो आज हम ईश्वर (God) की पूजा न कर रहे होते बल्कि उन्हें बदुआएं दे रहे होते|
दोस्तों हमारे साथ जो कुछ भी होता है उसके जिम्मेदार हम स्वंय होते है (We are responsible for What we are) इसलिए खुश रहना या ना रहना हम पर ही निर्भर (depend) करता है|
“भगवान उसी की मदद करते है जो अपनी मदद खुद करता है”
“God helps those who help themselves”
अगर कोई व्यक्ति यह सोचता है की हमारे साथ जो कुछ भी होता है, वह हमारे हाथ में नहीं है तो वह व्यक्ति या तो इस गलत धारणा (Wrong Belief) को बदल दे या आगे इस लेख (Hindi Article) को न पढे|
जीवन के नियम :- Rules of life
दोस्तों हम एक नयी शुरुआत करने जा रहे है और इसके लिए हमें कुछ नियमो का पालन करना होगा| ये नियम आपकी जिंदगी बदल देंगे ( Rules That can Change Your Life in Hindi) :-

  1. आत्मविश्वास (Self Confidence) :-
आत्मविश्वास से आशय “स्वंय पर विश्वास एंव नियंत्रण” (Believe in Yourself) से है | दोस्तों हमारे जीवन में आत्मविश्वास (Self Confidence) का होना उतना ही आवश्यक है जितना किसी फूल (Flower) में खुशबू (सुगंध) का होना, आत्मविश्वास (Self Confidence) के बगैर हमारी जिंदगी एक जिन्दा लाश के समान हो जाती है| कोई भी व्यक्ति कितना भी प्रतिभाशाली क्यों न हो वह आत्मविश्वास के बिना कुछ नहीं कर सकता| आत्मविश्वास ही सफलता (Success) की नींव है, आत्मविश्वास की कमी के कारण व्यक्ति अपने द्वारा किये गए कार्य पर संदेह करता है| आत्मविश्वास (Self Confidence) उसी व्यक्ति के पास होता है जो स्वंय से संतुष्ट होता है एंव जिसके पास दृड़ निश्चय, मेहनत (Hardwork) व लगन (Focused), साहस (Fearless ) , वचनबद्धता (Commitment) आदि संस्कारों की सम्पति होती है|
आत्मविश्वास कैसे बढाएं:- How To Improve Self Confidence In – Hindi
  1. स्वंय पर विश्वास रखें (Believe in Yourself), लक्ष्य बनायें (make smart goals) एंव उन्हें पूरा करने के लिए वचनबद्ध रहें| जब आप अपने द्वारा बनाये गए लक्ष्य (Goals) को पूरा करते है तो यह आपके आत्मविश्वास (Self Confidence) को कई गुना बढ़ा देता है|
  2. खुश रहें (Be Happy), खुद को प्रेरित करें (Motivate Yourself), असफलता (Failure) से दुखी न होकर उससे सीख लें क्योंकि “experience हमेशा bad experience से ही आता है”
  3. सकारात्मक सोचें (Think Positive) , विनम्र रहें एंव दिन की शुरुआत किसी अच्छे कार्य से करें (starting the day with a positive attitude)|
  4. इस दुनिया में नामुनकिन कुछ भी नहीं है – Nothing is Impossible in this world| आत्मविश्वास का सबसे बड़ा दुशमन किसी भी कार्य को करने में असफलता होने का “डर” (Fear of Failure) है एंव डर को हटाना है तो वह कार्य अवश्य करें जिसमें आपको डर लगता है| – Darr ke aage jeet hai
  5. सच बोलें, ईमानदार रहें, धूम्रपान न करें, प्रकृति से जुड़े, अच्छे (Good) कार्य करें , जरुरतमंद की मदद करें (Be Helpful)| क्योंकि ऐसे कार्य आपको सकारात्मक शक्ति (positive power) देते हैं वही दूसरी ओर गलत कार्य एंव बुरी आदतें (Bad Habits) हमारे आत्मविश्वास को गिरा देते हैं|
  6. वह कार्य करें जिसमें आपकी रुचि हो एंव कोशिश करें कि अपने करियर (Career) को उसी दिशा में आगे ले जिसमें आपकी रुचि हो|
  7. वर्तमान में जियें (Live in Present) , सकारात्मक सोचें (Think Positive), अच्छे मित्र बनायें, बच्चों से दोस्तीं करें, आत्मचिंतन करें|
2. स्वतंत्रता (Independence):-
स्वतंत्रता का अर्थ स्वतन्त्र सोच एंव आत्मनिर्भरता से हैं|
“हमारी खुशियों का सबसे बड़ा दुश्मन निर्भरता (Dependency) ही है एंव वर्तमान में खुशियाँ कम होने का कारण निर्भरता का बढ़ना ही है”
“सबसे बड़ा यही रोग क्या कहेंगे लोग (Sabse bada rog kya kahenge log)”:- ज्यादातर लोग कोई भी कार्य करने से पहले कई बार यह सोचते है की वह कार्य करने से लोग उनके बारे में क्या सोचेंगे या क्या कहेंगे और इसलिए वे कोई निर्णय ले ही नहीं पाते एंव सोचते ही रह जाते है एंव समय उनके हाथ से पानी की तरह निकल जाता है| ऐसे लोग बाद में पछताते हैं| इसलिए दोस्तों ज्यादा मत सोचिये जो आपको सही लगे वह कीजिये क्योंकि शायद ही कोई ऐसा कार्य होगा जो सभी लोगों को एक साथ पसंद आये|
अपनी ख़ुशी को खुद नियंत्रण (control) कीजिये:- वर्तमान में ज्यादातर लोगों की खुशियाँ (Happiness) परिस्थितियों पर निर्भर हैं| ऐसे लोग अनुकूल परिस्थिति में खुश (Happy) एंव प्रतिकूल परिस्थियों में दुखी (Sad) हो जाते है| उदाहरण के लिए अगर किसी व्यक्ति का कोई काम बन जाता है तो वह खुश (Happy) एंव काम न बनने पर वह दुखी हो जाता है| दोस्तों हर परिस्थिति में खुश रहें क्योंकि प्रयास करना हमारे हाथ में है लेकिन परिणाम अथवा परिस्थिति हमारे हाथ में नहीं है| परिस्थिति अनुकूल या प्रतिकूल कैसी भी हो सकती है लेकिन उसका response अच्छा ही होना चाहिए क्योंकि response करना हमारे हाथ में है|
आत्मनिर्भर बनें:- दोस्तों निर्भरता ही खुशियों की दुशमन है इसलिए जहाँ तक हो सके दूसरों से अपेक्षाओं कम करें, अपना कार्य स्वंय करें एंव स्वालंबन अपनाएं दूसरों के कर्मों या विचारों से दुखी नहीं होना चाहिए क्योंकि दूसरों के विचार या हमारे नियंत्रण में नहीं है|
“अगर आप उस बातों या परिस्थियों की वजह से दुखी हो जाते है जो आपके नियंत्रण में नहीं है तो इसका परिणाम समय की बर्बादी व भविष्य पछतावा है”
3 वर्तमान में जिएं (Live in Present):-
दोस्तों हमें दिन में 70,000 से 90000 विचार (thoughts) आते है और हमारी सफलता एंव असफलता इसी विचारों की quality (गुणवता) पर निर्भर करती हैं| वैज्ञानिकों के अनुसार ज्यादातर लोगों का 70% से 90% तक समय भूतकाल, भविष्यकाल एंव व्यर्थ की बातें सोचने में चला जाता है| भूतकाल हमें अनुभव देता है एंव भविष्यकाल के लिए हमें planning (योजना) करनी होती है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं की हम अपना सारा समय इसी में खर्च कर दें| दोस्तों हमें वर्तमान में ही रहना चाहिए और इसे best बनाना चाहिए क्योंकि न तो भूतकाल एंव न ही भविष्यकाल पर हमारा नियंत्रण है|
“अगर खुश रहना है एंव सफल होना है तो उस बारे में सोचना बंद कर दें जिस पर हमारा नियंत्रण न हो”
4. मेहनत एंव लगन (Hard work and Focus ):-
दोस्तों किसी विद्वान् ने कहा है की कामयाबी, मेहनत से पहले केवल शब्दकोष में ही मिल सकती है| मेहनत (Hard Work) का अर्थ केवल शारीरिक काम से नहीं है, मेहनत शारीरिक व मानसिक दोनों प्रकार से हो सकती है| अनुभव यह कहता है की मानसिक मेहनत, शारीरिक मेहनत से ज्यादा मूल्यवान होती है|
कुछ लोग लक्ष्य (Target) तो बहुत बड़ा बना देते है लेकिन मेहनत नहीं करते और फिर अपने अपने लक्ष्य को बदलते रहते है| ऐसे लोग केवल योजना(planning) बनाते रह जाते है|
मेहनत व लगन से बड़े से बड़ा मुश्किल कार्य आसान हो जाता है| अगर लक्ष्य को प्राप्त करना है तो बीच में आने वाली बाधाओं को पार करना होगा, मेहनत करनी होगी, बार बार दृढ़ निश्चय से कोशिश करनी होगी|
“असफल लोगों के पास बचने का एकमात्र साधन यह होता है कि वे मुसीबत आने पर अपने लक्ष्य को बदल देते है|”
कुछ लोग ऐसे होते है जो मेहनत तो करते है लेकिन एक बार विफल होने पर निराश होकर कार्य को बीच में ही छोड़ देते है इसलिए मेहनत के साथ साथ लगन व दृढ़ निश्चय (Commitment) का होना भी अति आवश्यक है|
“अगर कोई व्यक्ति बार बार उस कार्य को करने पर भी सफल नहीं हो पा रहा तो इसका मतलब उसका कार्य करने का तरीका गलत है एंव उसे मानसिक मेहनत करने की आवश्यकता है|”
5. व्यवहारकुशलता:-
व्यवहारकुशल व्यक्ति जहाँ भी जाए वह वहां के वातावरण को खुशियों से भर देता है ऐसे लोगों को समाज सम्मान की दृष्टी से देखा जाता है| ऐसे लोग नम्रता व मुस्कराहट (Smile) के साथ व्यवहार करते है एंव हमेशा मदद करने के लिए तैयार रहते है| शिष्टाचार ही सबसे उत्तम सुन्दरता है जिसके बिना व्यक्ति केवल स्वयं तक सीमित हो जाता है एंव समाज उसे “स्वार्थी” नाम का अवार्ड देता है|
“जब आपके मित्रों की संख्या बढने लगे तो यह समझ लीजिये कि आप ने व्यवहारकुशलता का जादू सीख लिया है|”
शिष्टाचारी व्यक्ति किसी भी क्षेत्र भी जाए वहा उनके मित्र बन जाते है जो उसके लिए जरुरत पड़ने पर मर मिटने के लिए तैयार रहते है|
चरित्र  व्यवहारकुशलता की नींव है एंव चरित्रहीन व्यक्ति कभी भी शिष्टाचारी नहीं बन सकता| चरित्र, व्यक्ति की परछाई होती है एंव समाज में व्यक्ति को चहरे से नहीं बल्कि चरित्र से पहचाना जाता है| चरित्र का निर्माण नैतिक मूल्यों, संस्कारों, शिक्षा एंव आदतों से होता है|
व्यवहारकुशल व्यक्तियों की सबसे बड़ी विशेषता यह होती है की वह हमेशा मदद के लिए तैयार रहते है|
वर्तालाप दक्षता, व्यवहारकुशलता का महत्वपूर्ण हिस्सा है| वाणी में वह शक्ति है जो वातावरण में मिठास घोल कर उसे खुशियों से भर सकती है या उसमे चिंगारी लगा कर आग भड़का सकती है|
“words can change the world” (शब्द संसार बदल सकते है|)
सोच समझ कर बोलना, कम शब्दों में ज्यादा बात कहना, व्यर्थ की बातें न करना, अच्छाई खोजना, तारीफ़ करना, दुसरे की बात को सुनना एंव महत्त्व देना, विनम्र रहना, गलतियाँ स्वीकारना इत्यादि वार्तालाप के कुछ basic नियम है|


इन पांच नियमों में इतनी शक्ति है कि ये आपकी लाइफ बदल देंगे (change your Life) और आपके सपनों को हकीकत में बदलने की शक्ति जगाएंगे| अंत में एक ही बात

“जरूरतमंद की मदद कीजिये क्योंकि क्या पता कल आपको किसी की मदद की जरुरत हो”

Chaywale becoming a web developer's story(चायवाले के वेब डेवलपर बनने की कहानी)

                  चायवाले के वेब डेवलपर बनने की कहानी                                                                                                                                            

शायद  ही इससे पहले किसी entry -level employee की hiring के बारे में किसी कंपनी के CEO ने इस तरह tweet किया होगा … दोस्तों , वो चायवाला था राजू … राजू यादव, जिसने न सिर्फ अपने सपने को पूरा  किया था बल्कि करोड़ों और आँखों को भी सपने देखने की हिम्मत दे डाली थी … आइये आज हम उसी चायवाले  के बारे में जानते हैं :
14 साल का राजू हजारीबाग , बिहार (अब झारखंड ) में अपने माता -पिता और दो भाइयों के साथ रहता था . जब वो क्लास 6th में था तभी उसे अपनी पढ़ाई छोड़नी पड़ी , वजह थी परिवार पर हज़ारों का कर्ज और parents की खराब तबियत . राजू भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की आर्थिक ज़रूरतों को पूरा करने का दबाव उस पर आ पड़ा . पैसा कमाने की चाहत उसे Worli, Mumbai ले आई , जहाँ वो अपने एक Uncle, जो कि taxi चलाते थे , के साथ रहने लगा .
Rags to riches story in Hindi
राजू बन गया जेंटलमैन !
जल्द ही राजू  2000 की नौकरी पर एक चाय की दुकान पर लग गया . जगह थी मुंबई का चीरा बाजार . वह रोज सुबह 5 बजे काम पर लग जाता और आस -पास की दुकानो और offices में चाय पहुंचता, उन्ही में से एक Sagaai.Com का भी ऑफिस था , जो बाद में Shaadi.Com के नाम से जाना जाने लगा .
जब राजू से किसी रिपोर्टर ने पुछा , “ क्या ये सब करना कठिन नहीं था ?” तो वे कहते हैं ,
“था , पर मैंने इसे ऐसे नहीं देखा , मेरे पास एक job थी और मैं घर पर पैसे भेज पा रहा था ..”
राजू को बतौर चायवाला काम करते अभी कुछ ही महीने  हुए थे कि किसी ने उसे Sagaai.Com  के ऑफिस में में छोटे -मोटे काम करने का offer दे दिया .
राजू  ने  कुछ सोचा और इस काम के लिए तैयार हो गया . अब उसे पहले से 500 रुपये अधिक मिलने लगे और टाइम भी कम देना होता था .
राजू  Shaadi.Com के staffs को चाय देना , पानी की bottles बदलना , cheque जमा करना जैसे काम करने लगा . छोटी उम्र में ये सब करते देख कई लोग उसे आगे पढ़ने की सलाह देते .
राजू का कहना है , “ जब मैं Mumbai आया तो मुझे एहसास हुआ कि शिक्षा  से बहुत फर्क पड़ता है कि लोग कैसे रहते और काम करते हैं . मैं अपनी पढ़ाई पूरी करना चाहता था . मुझे लगा कि Shaadi.Com पर मैं अपने सपने पूरे कर पाउँगा .”
जब राजू से पुछा गया कि office के छोटे -मोटे काम करते हुए उन्होंने अपनी पढ़ाई कैसे पूरी की तो उन्होंने बताया , “ मुझे पता था कि मैंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की है , मैं 6th standard drop-out था . मैं छुट्टियों में झारखण्ड अपने घर जाया करता था …एक बार मैंने वहां district school में खुद को क्लास 10th  में  enrol करा दिया और course की किताबें Mumbai लेकर आ गया . अपने पहले attempt में मैं fail हो गया पर दूसरी बार में मैंने 61% नंबरों के साथ 10th पास किया , और फिर 47% नंबरों के साथ 12th की भी पढ़ाई पूरी की .”
Shaadi.Com के ऑफिस में बहुत से वेब डेवलपर्स थे और उन्हें काम करते देख राजू के मन में भी वेब डेवेलपमेंट सीखने की इच्छा जागी. ऑफिस ने भी उनकी मदद की और वहां देर तक रुक कर पढ़ना allow कर दिया. अब हर रोज काम करने के बाद राजू ऑफिस में बैठे-बैठे ऑनलाइन कोर्सेज किया करते थे और समस्याएं आने पर अगले दिन स्टाफ से पूछ लिया करते थे. ये उनकी कड़ी मेहनत और कभी हार ना मानने के ज़ज़्बे का ही नतीजा था कि वे वेब डेवलपमेंट की बारीकियां सीख पाये और जब Shaadi.Com में opening आई तो उसके लिए apply करने की हिम्मत जुटा पाये. सभी कैंडिडेट्स की तरह उन्हें भी selection procedure से गुजरना पड़ा और अंत में सफलता ने उनके कदम चूमे  , वे सेलेक्ट हो गए. सचमुच राजू  के लिए ये एक बहुत बड़ी उपलब्धि थी !
राजू कहते हैं , “भले ही वे एक वेब डेवलपर बन गए हैं पर उन्हें पता है कि उन्हें अभी एक लम्बा सफर तय करना है. लोग कह सकते हैं कि एक छोटे से गाँव से निकल कर एक चायवाला और फिर एक वेब डेवलपर बनना बड़ी बात है पर सीखने की मेरी इच्छा कभी कम नहीं हो सकती.”
राजू अभिभावकों और नवयुवकों को भी सन्देश देना चाहते हैं , वे कहते हैं कि, ” Parents बच्चों की पढाई पर बहुत अधिक ध्यान दें. मैंने ऐसे पेरेंट्स को देखा है जो पढाई को ज़रूरी नहीं समझते. कभी-कभी गरीबी की वजह से पढाई से ज्यादा कोई काम कर के पैसा कमाने को ज्यादा अहमियत देते हैं पर बहुत बार वे बच्चों को पढ़ाने से अधिक ज़मीन खरीदने को महत्त्व देते हैं. बहुत से युवा भी हैं जो ज़िन्दगी भर सरकारी नौकरी का इंतज़ार करते रहते हैं , और इसी चक्कर में अपना समय बर्वाद कर देते हैं. पूरी ज़िन्दगी उस सरकारी नौकरी का इंतज़ार मत करो , जो शायद कभी हाथ ही ना आये… जब भी कोई मौका मिले तो उसे गंवाओ नहीं , वार्ना वो हमेशा के लिए तुमसे दूर हो जायेगी.”
राजू अभी मुंबई में ही किराए के एक मकान में अपनी पत्नी और बेटे के साथ रहते हैं और साथ ही मुंबई विश्वविद्यालय से B.Com की पढ़ाई कर रहे हैं. एक चाय वाले से वेबडेवलपर बनने की इस बड़ी उपलब्धि पर हम उन्हें ढेरों शुभकामनाएं देते हैं और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं.

If the person can not do it!(इंसान चाहे तो क्या नहीं कर सकता !)

The man who made forest Jadav Payeng

Jadav Payeng

इंसान  चाहे  तो  क्या  नहीं  कर  सकता !

इंसान  चाहे  तो  क्या  नहीं  कर  सकता !! इस  बात  को  हम  शायद  सैकड़ों  बार  सुन   चुके हों , पर  इस  पर गौर   कम  ही  करते  हैं . और  खुद  ऐसा  इंसान  बनने  का  प्रयास तो गिने -चुने  ही  लोग  करते  हैं .    Jadav Payeng (जादव पायेंग), Assam  के  एक  छोटे  से  गाँव  Jorhat में  रहने  वाले  इस  माहन  इंसान  ने  वो  कर  दिखाया  है  जो  बड़ी -बड़ी  environmental conferences और  seminars में  part लेने  वाले  scientists और  environmentalist शायद सोच भी नहीं सकते.

जी  हाँ , जादव  जी  ने  अपने  अदम्य  साहस ,त्याग  और  इच्छा  शक्ति  का  परिचय  देते  हुए  तीस  साल  की  कड़ी  मेहनत  के  बल  पर sandbar( रेती)  के ढेर  को   जंगल  बना  दिया  है .  इनके  बारे  में  मुझे  कल  के  Times of India से  पता  चला , और  इस  news को  पढ़ते  ही  मेरा  सर  इनके  सम्मान  में  झुक  गया , मैं  ऐसे  निस्वार्थ  भाव  से  प्रकृति  की  सेवा  करने  वाले  कर्मठ  पुरुष  को  शत-शत नमन करता  हूँ .
आइये  जानते  हैं  उनकी  कहानी :
 जब  Jadav Payeng 16 साल  के  थे (Year 1979) उसी  समय  एक  तूफ़ान  से  Brahmaputra नदी  के  बीच  बना  एक  550 hectare Sandbar तबाह  हो  गया , उसपे  एक  भी  पेड़  -पौधे  नहीं  बचे  और  जीव  जंतु  भी  मर  गए . Jadav जी  जब  वहां  पहुंचे  तो  उन्होंने   मरे  हुए  साँपों   को  देखा  , जो  कड़कती  धुप  में  छाँव  ना  मिलने  के  कारण  मर  गए  थे . उसके बाद उन्होंने   Forest Department से  मिलकर  वहां  plantation की  बात  की , पर  as expected उन्हें  कोई  ख़ास  मदद  नहीं  मिली , और  ये  कहा  गया  की  वहां  पेड़ -पौधे  उगाना  संभव  नहीं  है , हो  सके  तो  बांस  लगा  कर  देखो . तब  किशोर जादव  ने  खुद  ही  निश्चय  किया  कि  अब  वो  ये  काम  अकेले  करेंगे  और , अपना  घर  बार  छोड़  कर  उस  sandbar पर  रहने  लगे, वहां  पेड़  पौधे  लगाते  रहे , और  दिन  रात  उनकी  देख -भाल  करते  रहे .
A sandbar looks like this
ये  काम  उन्होंने  लगातार  तीस  साल  तक  किया , और  उस  sandbar को  एक  जंगल  में  बदल  दिया . आज  इस  जंगल  में  बहुत  सारे  विलुप्त  प्राय  जीव  -जंतु  , हिरन , पक्षी , गैंडे , और  3-4  बाघ  भी  रहते  हैं .  इस  जंगल  का  पता  हाल  ही  में  , 2008 में  सरकारी  अधिकारियों  को  तब  लगा  जब  वो  लगभग   100 हाथियों  के  झुण्ड , जिसने  एक  गाँव को  तबाह  कर  दिया  था ; को  खोजते  हुए  वहां  पहुंचे .  इस  वीराने  sandbar में  इतने  बड़े  जंगल  को  देख कर  वो  स्तब्ध  रह  गए , और  तभी  पहली  बार  वे  Jadav Payeng से  मिले .
बहुत  से  लोगों  ने  वहां  रह  रहे  जानवरों  को  मारने   और  जंगल  को  उजाड़ने   की   कोशिश  की  लेकिन  Jadav ने   उन्हें  पहले खुद को  मारने  के  लिए  कहा . जानवरों  और  पेड़ -पौधों  को  अपने  बच्चों  की  तरह  मानने  वाले  जादव  जी  की  dedication देखकर सरकारी अफसर  भी  उनकी  मदद  के  लिए  आगे  आ  गए . और  पिछले  साल  200 hectare क्षेत्र  में  सरकार  द्वारा  plantation कराया  गया . स्थानीय  MP ने  भी  इस  जंगल  को  Wildlife (Protection) Act, 1972 के  अंतर्गत   conservation reserve का  दर्जा  दिलाने  की बात की है , उम्मीद  है  ऐसा  हो  पायेगा  और  जादव पायेंग  का  बसाया  जंगल  सदा  के   लिए  हरा -भरा  बना  रहेगा .
दोस्तों , ये  भारत  का  दुर्भाग्य  ही  है  कि  Dashrath Manjhi और  Jadav Payeng जैसे   महान  लोगों  की  अनदेखी  की  जाती  है , अगर  यही  काम  कोई  अमेरिका  या  इंग्लैंड  में  करता  तो  उसे  hero का  दर्जा  दिया  जाता  और  सरकार  की  तरफ  से  financial help भी  दी  जाती . खैर  इंसान  सम्मान  दे  ना  दे  भगवान  तो  ऐसे  ही लोगों  को  अपना  प्रेम  और  आशीर्वाद  देता  है.
 Jadav Payeng के  जीवन  से  हम  क्या  सीख  सकते  हैं  :
  •  कोई  भी  व्यक्ति , चाहे  उसने  जितनी  भी  सिख्स  हांसिल  की  हो , चाहे  वो  जिस  background का  हो , अपने  दृढ  इच्छा – शक्ति  से  असंभव  को  संभव  बना  सकता  है .
  • किसी  बड़े  काम  को  करने  के  लिए  लगातार  प्रयत्न  करना  होता  है , यदि  हम  कुछ  बड़ा  करना  चाहते  हैं  तो  हमें  भी  Never Give Up  spirit के  साथ  अपने  काम  में  लगे  रहना  चाहिए . तीस  साल  का  समय  बहुत  लम्बा  समय  होता  है .
  •  जिसे  कुछ  महान  करना  होता  है  वो  दूसरों  की  मदद  का इंतज़ार नहीं करता , वो  तो  अपने  दम  पर  सब  कुछ  कर  गुजरता  है . पायेंग  जी  ने  सरकारी  मदद  ना  मिलने  के  बावजूद  हिम्मत  नहीं  हारी , और  वो  कर  दिखाया  जो  ज्यादातर लोगों  के  लिए  सोचना  भी  मुश्किल  है .
————————

New Year’s Day Quotes in Hindi(नव वर्ष दिवस हिंदी में उद्धरण)

नव वर्ष दिवस कथन 

Happy New Year Quotes Wishes in Hindi
Quote 1: Year’s end is neither an end nor a beginning but a going on, with all the wisdom that experience can instill in us.
In Hindi: साल का अंत ना तो अंत है ना ही शुरुआत बल्कि ये तो अपने अनुभव से मिलने वाले विवेक के साथ आगे बढ़ते जाना है .
Hal Borland हाल बोर्लैंड
Quote 2: We will open the book. Its pages are blank. We are going to put words on them ourselves. The book is called Opportunity and its first chapter is New Year’s Day.
In Hindi: हम एक किताब खोलेंगे . उसके पन्ने खाली हैं . हम खुद उसमे अपने शब्द लिखंगे . इस किताब को अवसर कहते हैं और इसका पहला पाठ नए साल का दिन है .
Edith Lovejoy Pierce एडिथ लाव्जोय पीयर्स
Quote 3: I made no resolutions for the New Year. The habit of making plans, of criticizing, sanctioning and molding my life, is too much of a daily event for me.
In Hindi: मैंने नए साल के लिए कोई प्रण नहीं लिया . योजना बनाने  , आलोचना करने , प्रतिबन्ध लगाने और जीवन को ढालने की आदत मेरे रोज-मर्रा के जीवन का हिस्सा है .
Anaïs Nin आनेस निन
Quote 4: Good resolutions are simply checks that men draw on a bank where they have no account.
In Hindi: अच्छे प्रण महज लोगों द्वारा काटे हुए ऐसे बैंको के चेक हैं जहाँ उनका  खाता नहीं है .
Oscar Wilde ऑस्कर वाइल्ड
Quote 5: An optimist stays up until midnight to see the New Year in. A pessimist stays up to make sure the old year leaves.
In Hindi: एक आशावादी आधी रात तक नए साल को आते हुए देखने के लिए जगा रहता है . एक निराशावादी यह निश्चित करने के लिए जगा रहता है कि पुराना साल चला जाए .
Bill Vaughn बिल वॉन
Quote 6: New Year’s Day is every man’s birthday.
In Hindi: नए वर्ष का दिन सभी का जन्मदिन होता है.
Charles Lamb चार्ल्स लैम्ब
Quote 7: Cheers to a New Year and another chance for us to get it right.
In Hindi: नए साल का अभिनन्दन और हमारे लिए सब कुछ सही करने का एक और मौका .
Oprah Winfrey ओपरा विनफ्रे
Quote 8: New Year’s Day… now is the accepted time to make your regular annual good resolutions. Next week you can begin paving hell with them as usual.
In Hindi: नव वर्ष दिवस …. अभी  वो स्वीकार्य समय है जब आप हर साल लिए जाने वाले अच्छे-अच्छे प्रण ले सकते हैं . अगले हफ्ते हर बार की तरह आप उन्हें नरक  में भेजना शुरू कर  सकते हैं .
Mark Twain मार्क ट्वेन
Quote 9: New Year’s Resolution: To tolerate fools more gladly, provided this does not encourage them to take up more of my time.
In Hindi: नए साल का संकल्प  : मूर्खों को और अधिक बर्दाश्त करना बशर्ते ये उन्हें मेरा और समय लेने के लिए प्रोत्साहित ना करे .
James Agate जेम्स ऐगेट
Quote 10: The object of a new year is not that we should have a new year. It is that we should have a new soul.
In Hindi: नए साल का उद्देश्य यह नहीं है कि हमारे पास एक नया साल हो . वह यह है कि  हमारे पास एक नयी आत्मा हो .
G.K. Chesterton जी . के . चेस्टरटन
Quote 11: Youth is when you’re allowed to stay up late on New Year’s Eve. Middle age is when you’re forced to.
In Hindi: जवानी वह है जब आपको नव वर्ष के मौके पर आधी रात तक जागने दिया जाता है . अधेढ़ावस्था वह  है जब आपको इसके लिए मजबूर किया जाता है .
Bill Vaughn बिल वोन
Quote 12: Be always at war with your vices, at peace with your neighbors, and let each new year find you a better man.
In Hindi: हमेशा अपनी बुराइयों के खिलाफ लड़ो , अपने पड़ोसियों  के साथ शांति से रहो , और हर नए साल को तुम्हे एक बेहतर इंसान के रूप में पाने दो .
Benjamin Franklin बेंजामिन फ्रैंकलिन
Quote 13: But can one still make resolutions when one is over forty? I live according to twenty-year-old habits.
In Hindi: पर क्या कोई चालीस का होने के बाद भी संकल्प कर सकता है ? मैं अपनी बीस साल पुरानी आदतों के हिसाब से रहता हूँ .
Andre Gide आंद्रे गाइड
Quote 14: Write it on your heart that every day is the best day in the year.
In Hindi: अपने दिल पे लिख लो कि हर दिन साल का सबसे अच्छा दिन है .
Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो एमर्सन
Quote 15: People are so worried about what they eat between Christmas and the New Year, but they really should be worried about what they eat between the New Year and Christmas .
In Hindi: लोग इस बात को लेकर बहुत  चिंतित रहते हैं कि  वो क्रिसमस और न्यू ईयर के बीच क्या खाते हैं , लेकिन उन्हें सचमुच इस बात के लिए चिंतित रहना चाहिए कि  वे न्यू ईयर  और क्रिसमस के बीच क्या खाते हैं .
Anonymous अनाम
Quote 16: Many people look forward to the New Year for a new start on old habits.
In Hindi: कई लोग नए साल का इंतज़ार अपनी पुरानी आदतों को नयी शुरआत देने के लिए करते हैं .
Anonymous अनाम
Quote 17: I would say happy new year but it’s not happy; it’s exactly the same as last year except colder.
In Hindi : मैं कहूँगा नया साल मुबारक हो लेकिन ये मुबारक नहीं है ; ये बिलकुल पिछले साल जैसा है बस थोडा सा और ठंडा .
Robert Clark रोबर्ट क्लार्क
Quote 18: Tomorrow, is the first blank page of a 365 page book. Write a good one.
In Hindi: कल , 365 पेज वाली किताब का पहला सादा पन्ना है . इसे अच्छे से लिखो .
Brad Paisley ब्रैड पैसले
Quote 19: The new year stands before us, like a chapter in a book, waiting to be written. We can help write that story by setting goals.
In Hindi: नया साल हमारे सामने खड़ा है ,एक पाठ के समान, लिखे जाने के इंतज़ार में .हम लक्ष्य निर्धारित करके उस कहानी को लिखने में मदद कर सकते हैं .
Melody Beattie मेलोडी बैटी

 ———————————————–

Love Quotes in Hindi(हिंदी में प्यार उद्धरण)

Love

 Love Quotes in Hindi


Quote 1 : A kiss is a lovely trick designed by nature to stop speech when words become superfluous.
In Hindi : चुम्बन प्रकृति द्वारा, ज़रुरत से ज्यादा बात रोकने के लिए बनाया गया बेहतरीन तरीका है.
Ingrid Bergman इंग्रिड बर्गमान
Quote 2: A loving heart is the beginning of all knowledge.
In Hindi :एक प्रेम-युक्त ह्रदय सभी ज्ञान का प्रारंभ है.
Thomas Carlyle  थोमस कैर्लाय्ले
Quote 3 : A pair of powerful spectacles has sometimes sufficed to cure a person in love.
kabhi
In Hindi : कभी – कभी एक पावरफुल चश्मा ही प्यार में पड़े इंसान के इलाज़ के लिए पर्याप्त होता है.
Friedrich Nietzsche फ्रेडरिक नेइत्चे
 Quote 4 : A very small degree of hope is sufficient to cause the birth of love.
In Hindi : एक छोटी सी  आशा प्यार के जन्म के लिए पर्याप्त होती है.
Stendhal स्टैंडहाल 
Quote 5 : A woman knows the face of the man she loves as a sailor knows the open sea.
In Hindi :एक औरत जिस आदमी से प्यार करती है उसका चेहरा ऐसे जानती है जैसे एक नाविक खुले समुन्द्र को.
Honore de Balzac होनोरे डी बल्ज़क
Quote 6 : Affection is responsible for nine-tenths of whatever solid and durable happiness there is in our lives.
In Hindi : हमारे जीवन में जो भी दृढ और स्थायी ख़ुशी है उसके लिए नब्बे प्रतिशत प्रेम उत्तरदायी है.
C. S. Lewis सी. एस . लुईस  
Quote 7 : All love shifts and changes. I don’t know if you can be wholeheartedly in love all the time.
In Hindi :  सभी प्रेम परिवर्तित होते हैं और उनमे बदलाव आता है. मुझे नहीं पता है कि आप हर समय प्रेम में रह सकते हैं.
Julie Andrews  जूली ऐन्द्रुज़
Quote 8 : All mankind love a lover.
In Hindi :  सभी मनुष्य एक प्रेमी से प्यार करते हैं.
Ralph Waldo Emerson  राल्फ वाल्डो एमर्सन 
Quote 9 : At the touch of love everyone becomes a poet.
In Hindi :  प्यार होते ही सभी कवी बन जाते हैं.
Plato प्लेटो 
Quote 10 : Being deeply loved by someone gives you strength, while loving someone deeply gives you courage.
In Hindi :  किसी के द्वारा अत्यधिक प्रेम मिलने से आपको  शक्ति मिलती है, और किसी को अत्यधिक प्रेम करने से आपको साहस मिलता है.
Lao Tzu    लाओ जू  
Quote 11 : We waste time looking for the perfect lover, instead of creating the perfect love.
In Hindi :  हम आदर्श प्रेम का निर्माण करने कि बजाये आदर्श प्रेमी  को खोजने में अपना समय बर्वाद कर देते हैं
Tom Robbins टॉम रोब्बिन्स 
Quote 12 : When love is not madness, it is not love.
In Hindi :  जब  प्यार पागलपन ना हो तो वो प्यार नहीं है.

Pedro Calderon de la Barca     पेद्रो काल्द्रान डी बरका